भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है । 19 से 25 मई 2025 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं—
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह ग्रह स्थिति कह रही है कि परिश्रम और प्रयास करके मनचाही सफलता अर्जित कर सकते हैं। बीते समय की समस्याओं से किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा मित्रों के सहयोग से राहत मिलेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेनदेन में थोड़ी सावधानी के साथ निर्णय लेने होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय करते समय कागजी काम को ठीक तरीके से करें। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब से विचलित न होकर शांत भाव से काम में जुटे रहें। यह अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचने का भी समय है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में असुविधा हो सकती है। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रह संकेत कर रहे हैं कि शुभता और सौभाग्य का लाभ मिलेगा। करियर और व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी सूचना उत्साह बढाएगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालाँकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर भी धन खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो संभव है कि किसी अच्छे संस्थान से प्रस्ताव मिल जाए। कामकाजी महिलाओं का कार्यस्थल के साथ-साथ घर में भी सम्मान बढ़ेगा। सत्ता एवं सरकार से संबंधित लंबित कार्य पूर्ण होंगे। विदेश से संबंधित कार्य में सफलता की संभावना बन रही है। व्यवहार और बोलचाल में शालीनता रखें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढता आएगी। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूलता के संकेत कर रही है। करियर या व्यवसाय को लेकर कोई बडा निर्णय अथवा यात्रा भविष्य में बडे लाभ का कारण बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से किसी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। किए गए कार्यों के लिए सराहना और अच्छा फल मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन संबंधी विवाद सुलझने की संभावना है। किसी प्रिय मित्र से भेंट आनंद देगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की स्थिति और भावनाएं समझने का प्रयास करें। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बता रही है कि यह मिश्रित परिणाम देने वाला सप्ताह है। कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है।करियर या व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा उम्मीद से कम फलदायी होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभ रहेगा। अपने सामान और स्वास्थ्य, दोनों के मामले में किसी भी लापरवाही से बचें। मौसमी बीमारी या कोई पुराना रोग शरीर को कष्ट पहुंचा सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी से बचें। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह को मिश्रित फलदायी बना रही है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क से बचते हुए समन्वय बनाने का प्रयास करना चाहिए। बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए कठिन परिश्रम से प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी। अच्छा यह है कि काम को टालने अथवा लापरवाही से करने से बचें। यह समय विरोधियों से सावधान रहने का भी है। स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। दांपत्य जीवन कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी से आगे बढ़ें। भगवान श्री सूर्यदेव जी का स्मरण करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बता रही है कि सभी बाधाओं से मुक्ति मिलने वाला समय है। हालांकि इसके लिए आपको लगातार बुद्धिमत्ता के साथ परिश्रम की भी आवश्यकता रहेगी। आत्मविश्वास और साहस से बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या विरोधी पक्ष समझौते की पेशकश कर सकता है। प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की इच्छा पूरी हो सकती है। भूमि या भवन के क्रय— विक्रय के लिए भी यह अच्छा समय है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा और बाजार में साख बढ़ेगी। काम के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम संबंध और भी अधिक प्रगाढ होंगे। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति संकेत कर रही है कि बीते समय की भूलों को सुधारने के लिए यह उचित समय है। दूसरों के साथ तर्क-वितर्क से बचते हुए और किसी दूसरे के मामले में टांग न अड़ाकर स्वयं के कामों पर ध्यान देकर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैंं। कुछेक बाधाओं के बावजूद कार्य बनते हुए नजर आएंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आप मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग संबंधों में आई गलतफहमियां दूर करने में सहायक होगा। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। देवी श्री दुर्गा जी का स्मरण करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह को चुनौतीपूर्ण रहने के संकेत दे रही है। सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। स्थितियां कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल बनती रहेंगी। बनते हुए कार्यों में विघ्न आने पर भी कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन से बचने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों के साथ अनबन से बचना चाहिए। विरोधियों के साथ ही उन लोगों से सावधान रहें, जो अक्सर आपको आपके लक्ष्यों से भटकाने की कोशिश करते हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाय समझदारी से करें। मौसमी या पुरानी बीमारी से सतर्क रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंध में भावनाओं को समझने का प्रयास करें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति संकेत दे रही है कि यह समय भाग्य के भरोसे न बैठकर अपनी मेहनत, योग्यता और कर्मठता के साथ लक्ष्य की ओर बढने का है। प्रत्येक काम मनोयोग के साथ पूरा ध्यान देकर करें। इस सप्ताह स्वयं के साथ ही अधिक समय बिताने का मन रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, ये आपको क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपके किसी निर्णय को परिजन और हितैषी सहजता से स्वीकार न करें। अच्छा यह हो कि कोई भी बडा निर्णय शुभचिंतकों से सलाह करके ही लें। जल्दबाजी से बचते हुए धैर्य और संयम को अपना साथी बनाएं। अचानक से किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों के साथ भेंट का योग है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।
मकर
मकर राशि के जातकों को ग्रह स्थिति इस सप्ताह के मध्यम परिणामदायक होने के संकेत दे रही है। धैर्य और विवेक के साथ अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकालने की सामर्थ्य आपमे है। किसी भी काम में जल्दबाजी और लापरवाही से बचते हुए उसे सहज रूप में होने दें। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन लोगों का सहयोग और समर्थन भी भरपूर मिलता रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। इस अवधि में आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी कोई वस्तु खरीदने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध में प्यार— तकरार जारी रहेगी। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अनुकूलताओं के संकेत दे रही हैं। कामकाज में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिनका समाधान हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग धन लाभ एवं उन्नति के अवसर का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक रखते हुए काम में जुटे रहना चाहिए। परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ से बिगड़े हुए काम बनेंगे। पदोन्नति एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद होगी। घर और बाहर निर्णय की प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को ग्रह स्थिति के संकेत हैं कि इस सप्ताह उनके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का फल कुछ विलंब से मिलेगा। इस सप्ताह कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। अपनी जमापूंजी का भली-भांति उपयोग करें। धन को किसी योजना अथवा कार्य विशेष में लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। दूसरों के काम में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपना काम स्वयं ही करने का प्रयास करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट के भविष्य में लाभ मिलेंगे। विरोधी लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। करियर-बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

